नासिर हुसैन ने कुक को कप्तानी से हटाए जाने की मांग की
लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने मौजूदा कप्तान एलिस्टर कुक विश्व कप से पहले बदलने की मांग की है। नासिर के मुताबिक अगर इंग्लैंड विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है तो उसे कप्तान को बदलना ही होगा और इसके लिए जल्द से जल्द फैसला होना चाहिए क्योंकि अब समय हाथ से निकला जा रहा है।
इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में हार मिली थी। कुक की कप्ताी में इंग्लिश टीम को लगातार चौथी एकदिवसीय श्रृंखला में हार मिली है। कुक ने इस श्रृंखला में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। उन्होंने छह मैचों में 119 रन बनाए थे।
इंग्लिश टीम को श्रीलंका के खित्तफ 2-5 से हार मिली। इसके बाद कई कप्तानों ने कुक की कप्तानी की लेकर हमला बोला, जिनमें नासिर भी एक हैं।
डेली मेल ने नासिर के हवाले से लिखा है, "यह बहुत खराब जुआ होगा। कुक को महीनों पहले कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए था। कुक को कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी मे्ं भी काफी कुछ सीखने की जरूरत है। वह करियर के इस पड़ाव पर अगर स्पिन गेंदबाजी को ठीक से नहीं खेल सकते तो फिर उन्हें कप्तान बने रहने का कोई हक नहीं।"
इंग्लैंड को फरवरी-मार्च में आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप से पहले चार और एकदिवसीय मैच खेलने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
