Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपना 100 वां खिताब जीतने की ओर फेडरर ने बढ़ाया एक और कदम, लेकिन जोकोविच होंगे बड़ी बाधा

नई दिल्ली। महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शान के साथ अपने 100 वें खिताब की ओर बढ़ रहे हैं। फेडरर ने लंदन में चल रहे एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फेडरर की शुरूआत इस टूर्नामेंट में काफी खराब हुई थी तो माना जा रहा था कि उनके लिए इस बार आगे की राह काफी कठिन होगी।

लेकिन, इस दिग्गज खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। रोजर ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी। टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक फेडरर अब तक 16 बार एटीपी फाइनल्स खेल चुके हैं। वहीं, सत्र के इस टूर्नामेंट में यह उनका 15 वीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश है।

पहले दौर में हार गए थे फेडरर

इससे पहले विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर को टूर्नामेंट के पहले दौर में अनुभवी जापानी खिलाड़ी केई निशिकोरी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अपने 100वें खिताब पर बात करते हुए फेडरर ने कहा-

"मैं उन चीजों के बारे में नहीं सोचना चाहता जो मुझ पर या मेरे खेल पर दबाव डाले। इसके बजाए मैं केवल उन बातों के बारे में सोचना चाहता हूं जो मुझे उत्साहित करती हैं।"

जोकोविच की चुनौती

वैसे फेडरर का मानना है कि जब जोकोविक इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं तब तक उनके लिए इस बार खिताब जीतना आसान नहीं होने वाला है। जोकोविक विश्व के टॉप खिलाड़ी हैं। इन दोनों होने वाली भिड़ंत खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। फेडरर उम्र का एक दौर पार कर चुके हैं और 30 पार के कई खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत हैं।

Story first published: Saturday, November 17, 2018, 13:54 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+