भारतीय टीम को शुक्रवार रात इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। परंतु यमुना स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में शनिवार को नाइजीरिया के खिलाफ भारतीय पुरुषों ने कोई चूक नहीं की।
विश्व में 40वीं वरीयता वाले खिलाड़ी सारथ कमल ने अरुना आकिनादे को 11-7, 11-4, 11-3 से पराजित किया। भारत के एक अन्य खिलाड़ी एंथनी अमलराज ने मंडे मेरोतुहान को 11-4, 11-7, 11-4 से मात दी।
इसी के साथ तीसरे मुकाबले में अभिषेक रविचंद्रन ने सेउन आजेतुनमोबी को 14-16, 11-6, 11-8, 11-7 से हराया। जीत से उत्साहित भारतीय टीम के मुख्य कोच मैसिनो कांस्ताटिंनी ने आईएएनएस से कहा, "हमें फाइनल में पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन मैं कांस्य से भी खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*