For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Australian Open 2019: फेडरर के अनुभव पर भारी पड़ा 20 साल के सितसिपास का जोश

नई दिल्ली। आखिरकार साल के पहले ग्रैंडस्लैम में साल का पहला बड़ा उलटफेर हो गया। ग्रीस की युवा सनसनी की चुनौती के सामने महान रोजर फेडरर का ऑस्ट्रेलियाई ओपन अभियान समाप्त हो गया। ग्रीस के 20 साल के युवा खिलाड़ी स्टीफांसो सितसिपास ने मौजूदा विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। नेक्टजोन फाइनल्स के चैंपियस सितसिपास ने रॉड लेवर एरिना में पुरुष सिंगल्स के चौथे दौर के कड़े मुकाबले में अपने से 17 साल बड़े फेडरर को हराकर सनसनी मचा दी। तीन घंटे 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में फेडरर को 6-7, 7-6, 7-5, 7-6 से हार का सामना करना पड़ा।

फेडरर ने पहला सेट जीत लिया था लेकिन उसके बाद ग्रीस के खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और बाकी के तीनों सेट जीतकर मैच अपने नाम किया। 14वीं वरीय प्राप्त सितसिपास किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचने वाले ग्रीस के पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच एकमात्र मुकाबला इस महीने शुरू में होपमैन कप मिक्सड टीम प्रतियोगिता में हुआ था जिसमें फेडरर ने दो टाईब्रेकर में जीत दर्ज की थी। इसलिए जब पहला सेट टाईब्रेकर पर पहुंचा तो किसी को हैरानी नहीं हुई। इस हार के साथ ही फेडरर 3 बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के चौथे दौर से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले वह 2002 और 2003 में भी ऐसे बाहर हुए थे।

सितसिपास ने चौथे गेम के बाद अपने ट्रेनर को बुला लिया था क्योंकि मैच में तब तक उनके ऊपर थकान काफी हावी हो चुकी थी। इस जीत के बात सितसिपास के पांव जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं। उन्होंने यह मैच जीतने के बाद कहा, 'मैं इसे बयान नहीं कर सकता हूं। मैं जमीन पर मौजूद सबसे खुश इंसान हूं। शुरुआत से मैंने अपने आप पर विश्वास किया। रोजर दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्होंने बीते कुछ वर्षों में शानदार टेनिस खेला है। मैं छह साल की उम्र से उन्हें देख रहा हूं। उनका सामना करना सपने के सच होने जैसा है।'

Story first published: Monday, January 21, 2019, 12:43 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+