Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग ने लगाया 16वां टेस्ट शतक (लीड-2)

सहवाग के शतक और गौतम गंभीर (नाबाद 86) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है।

पारी की शुरुआत से ही बेहद संभलकर खेल रहे सहवाग ने 97 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 101 रन पूरे किए। सहवाग को तीन रन के व्यक्तिगत योग पर जीवनदार भी मिला था। चनाका वेलेगेदारा की गेंद पर विकेटकीपर प्रसन्ना जयवर्धने ने उनका कैच छोड़ दिया था।

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने पहले दिन के पहले सत्र के 34 ओवरों के खेल के दौरान बिना कोई विकेट खोए 184 रन बना लिए थे। गंभीर ने 109 गेंदों पर नौ चौके जड़े हैं। गंभीर ने 70 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।

तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला गया था। रनों के अंबार के कारण मैच का परिणाम नहीं निकल सका था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+