For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

13 महीने बाद कतर ओपन में जीत के साथ रोजर फेडरर की जबरदस्त वापसी

नई दिल्ली। टेनिस के सुपरस्टार रोजर फेडरर ने 13 महीने बाद एक बार फिर से टेनिस के कोर्ट पर वापसी की है। उन्होंने जीत के साथ कोर्ट पर वापसी की है। फेडरर ने ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी डेनिएल इवांस को 7-6,3-6,7-5 से मात देकर कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। दरअसल फेडरर की कोहनी का दो बार ऑपरेशन हुआ था, जिसकी वजह से वह टेनिस से दूर थे। कतर ओपन में वापसी से पहले फेडरर ने अपना आखिरी मुकाबला 405 दिन पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के सेमीफाइनल में खेला था। जिसके बाद यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन से पिछले साल अपना नाम वापस ले लिया था। कोर्ट में जीत के साथ वापसी से खुश रोजर फेडरर ने कहा कि वापसी करके काफी अच्छा लग रहा है। हार जीत से इतर मैदान में वापसी काफी अच्छा एहसास है। निसंदेह जीत अच्छा एहसास देती है। यह अच्छा मैच था, डैन ने काफी अच्छा खेला। पिछले दो हफ्तों से वह काफी अच्छे ट्रेनिंग पार्टनर रहे हैं। हमने 20 सेट खेले थे।

फेडरर ने कहा कि मैं थका हुआ था, मैं थकने से ज्यादा मैच पर अपना ज्यादा ध्यान दे रहा था। मैंने खुद से कहा था कि अगर मैं मैदान में उतरूंगा तो मैं अपनी पूरी ताकत झोंकूंगा। डैन के पास आखिर में मुझसे ज्यादा ऊर्जा बची थी। लेकिन मैं सर्विस अच्छी कर रहा था, मुझे लगता है कि मैंने काफी अच्छा मैच खेला। अपने प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं. निसंदेह अंत अच्छा था। मैच प्वाइंट में बैकहेंड डाउन से मैच को खत्म करना हमेशा ही अच्छा अनुभव होता है। 13 महीनों से एक्शन से दूर रहे फेडरर ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक खेल में एक बार फिर से वापसी करना आशान नहीं था।

फेडरर ने कहा कि यह जरूरी है कि मैं कल कैसा महसूस करता हूं, अगले दिन या आने वाले 6 महीनों में कैसा रहता है। यह मेरे लिए बड़ी चुनौती थी। मैंने मैच का काफी लुत्फ उठाया। मेरी उम्र में वापसी करना आसान नहीं है. लेकिन मेरे पास काफी अच्छी टीम है, जिन्होंने मेरा हमेशा समर्थन किया, जिसकी वजह से मेरे लिए चीजें आसान हो गई। यह सब कारगर रहा क्योंकि मैंने आज काफी अच्छा मैच खेला। बता दें कि फेडरर का अगला मुकाबला वर्ल्ड रैंकिंग 42 वाले निकोलोज बसिलास्विली से कतर ओपन के तीसरे राउंड में होगा।

Story first published: Thursday, March 11, 2021, 11:46 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+