समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वकार ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, "मेरा खुद का मानना है कि टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना चाहिए और इनमें अब्दुल रज्जाक और अजहर महमूद जैसे गेंदबाज शामिल होने चाहिए।"
उन्होंने कहा कि उमर गुल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमेर और दानिश कनेरिया न्यूजीलैंड में अपना काम बखूबी कर रहे हैं लेकिन आस्ट्रेलिया में उन्हें अपने खेल में थोड़ा बदलाव करना होगा।
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 26 दिंसबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।