आस्ट्रेलिया के लिए 'सिरदर्द' साबित हो सकते हैं कनेरिया : लॉसन
लॉसन का कहना है कि टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमों के बीच बेहतरीन मुकाबला देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम में कनेरिया के साथ उमर गुल, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर भी आस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर सकते हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार लॉसन ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी यहां अच्छा खेल दिखाएंगे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से काफी कुछ सीख ली है।"
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण बहुत अच्छा है। सिडनी और मेलबर्न में गेंद टर्न लेती है और इन दोनों जगहों पर कनेरिया आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर दबाव पैदा कर उन्हें मुश्किल में डाल सकते हैं।"
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications