भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की कार्यकारिणी ने बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान यह निर्णय लिया।
आईओए के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया, "केंद्र सरकार से बातचीत के बाद हमने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 34वें राष्ट्रीय खेलों को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया।"
झारखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 21 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच होना था। इससे पहले भी तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण इस आयोजन को चार बार टाला जा चुका है।
कलमाडी ने कहा, "इस बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण नहीं टाला जा रहा है। वहां तैयारियां बहुत अच्छी चल रही हैं। चुनाव की तारीख घोषित की जानी है, लिहाजा हमें इन खेलों को फिलहाल टालने का फैसला करना पड़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।