सहवाग ने बतौर कप्तान कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर गत गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा था, "इस श्रृंखला को हम यहीं जीत लेना चाहेंगे क्योंकि कोटला की पिच का कोई भरोसा नहीं है। यहां की विकेट अच्छी है, इसलिए हम इस मैच को जीतने की भरपूर कोशिश करेंगे। हमें नहीं पता कि कोटला की पिच का रुख कैसा रहेगा।"
कोटला मैदान में रविवार को जब श्रृंखला का अंतिम मैच आरंभ हुआ तो पहली ही गेंद से लगा कि उनकी बात सही साबित होने जा रही है। ज्ञात हो कि खराब पिच के कारण इस मैच को रद्द कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।