Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीनाथ बोले, जल्द ही बुरे दौर से निकल जाएंगे ईशांत

लगभग एक दशक तक भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पंक्ति की कमान संभालने वाले श्रीनाथ ने वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान कहा कि ईशांत जिस दौर से गुजर रहे हैं उससे हर एक तेज गेंदबाज गुजरता है लेकिन एक जुझारू खिलाड़ी को इससे घबराना नहीं चाहिए क्योंकि इस दौरान उसे काफी कुछ सीखने को मिलता है।

बकौल श्रीनाथ, "ईशांत के लिए यह निश्चित तौर पर खराब दौर है लेकिन वह इससे जल्द ही उबर जाएंगे। इस मुश्किल घड़ी में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। यह दौर हर गेंदबाज के करियर में आता है। अच्छी बात यह है कि ईशांत के लिए यह दौर करियर की शुरुआत में ही आया है। वह काफी सुधार कर रहे हैं और आने वाले दिनों में इसका परिणाम सामने आएगा।"

अपने करियर के शुरुआती 20 एकदिवसीय मैचों में 31.48 के औसत से 27 विकेट झटकने वाले ईशांत ने 2009 में खेले गए 14 मैचों में 31.42 के औसत से 21 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 5.34 से बढ़कर 6.13 हो गया है।

आस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला ईशांत के हिचकोले लेते करियर के लिए काफी अहम साबित होगा। उन्होंने वडोदरा में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में 50 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उन्होंने टिम पेन, ब्रेट ली और माइकल हसी के विकेट चटकाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+