VIDEO : रोजर फेडरर को हराने के बाद इस महिला खिलाड़ी ने 'चुराया' उनका तौलिया

नई दिल्ली। दिग्गज स्विस टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को होपमैन कप में टीम ग्रीस को हाथों मिक्स डबल्स में हार का सामना करना पड़ा। मैच में हार के बावजूद फेडरर के तौलिया चर्चाओं का विषय बन गया। दरअसल जीतने के बाद फेडरर के इस तौलिये को ग्रीस टीम की खिलाड़ी मारिया सक्कारी ने 'चुरा' लिया। यह किस्सा मैच के बाद का है जब मारिया अपना इंटरव्यू देने के बाद फेडरर के तौलिये को उठाकर ले गई। तौलिए को उठाते समय मारिया के चेहरे पर शरारती मु्स्कान भी थी।

लगता है इस मिक्स डबल्स मैच में ग्रीस की टीम तौलिए से ही संतुष्ट होना चाहती है क्योंकि हॉपमैन कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए उसको ये मैच 3-0 के अंतर से जीतना जरूरी था लेकिन यह टीम 2-0 से ही जीत दर्ज कर पाई। इसका मतलब साफ है कि फेडरर हार के बावजूद भी होपमैन कप के फाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि इस मैच में गुरूवार रात मारिया सक्कारी स्टीफॉन्स सिततिपास के साथ मिलकर टीम स्विट्जरलैंड के लिए खेल रहे रोजर फेडरर और बेलिंडा बेंकिक के खिलाफ खेल रही थीं। इस मैच में मारिया सक्कारी की टीम ने फेडरर की टीम को हरा दिया।

मारिया के अनुसार उन्होंने यादगार के तौर पर यह तौलिया अपने पास रखा है। बता दें कि ग्रीस की मारिया सक्कारी ने महिला सिंगल्स में भी स्विट्जरलैंड की बेलिंड बेंकिच को 6-3, 6-4 से हराया। जबकि मिक्स्ड डबल्स में सिटसिपास-सक्कारी ने फेडरर-बेंकिच को 4-3, 2-4, 4-3 से हराया।

Story first published: Saturday, January 5, 2019, 17:42 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+