जोकोविच को हराकर फेडरर ने लिया विंबलडन का बदला

ओहियो। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने सिनासिनाटी मास्‍टर्स टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर विंबलडन में सर्बिया के नोवाक जोकोविच से मिली हार का बदला ले लिया।

फेडरर ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर सातवीं बार सिनसिनाटी मास्टर्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

रविवार को हुए फ़ाइनल में फ़ेडरर ने जोकोविच को सीधे सेटों में 7-6 (7-1) और 6-3 से मात दी। सेमी फाइनल में फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराया था। फाइनल में पहला सेट टाई ब्रेकर में गया. लेकिन टाई ब्रेकर में फ़ेडरर ने कमाल का खेल दिखाया और पहला सेट अपने नाम किया।

दूसरे सेट में अपने पहले सर्विस गेम में जोकोविच ने डबल फॉल्ट करते हुए उन्होंने शुरुआत की। फ़ेडरर ने 6-3 से दूसरा सेट जीतते हुए खिताब पर भी कब्जा कर लिया। साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में फेडरर को अब दूसरी वरीयता मिलेगी। पिछले महीने विंबलडन के फाइनल में फेडरर जोकोविच से फाइनल में हार गए थे।

Story first published: Monday, August 24, 2015, 16:57 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+