दुबई टेनिस चैम्पियनशिप जीतते ही फेडरर ने रचा इतिहास, पूरे किए 100 खिताब
नई दिल्ली। दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने आखिरकार वो कारनामा कर दिखाया जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फेडरर ने अपने करियर के 100 खिताब अपने नाम कर लिए हैं। फेडरर सबसे ज्यादा एटीपी खिताब जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। फेडरर से ज्यादा एटीपी टाइटल सिर्फ अमेरिका के जिम्मी कोनोर ने जीते हैं जिनकी संख्या 109 है।
37 साल के फेडरर ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में ग्रीस के युवा सनसनी स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर करियर का 100वां एटीपी खिताब अपने नाम किया। स्विस स्टार फेडरर ने फाइनल में सिटसिपास को 6-4, 6-4 से हराया। फेडरर ने यह मुकाबला 69 मिनट में अपने नाम किया। फेडरर ने 8वीं बार दुबई टेनिस का खिताब अपने नाम किया। वे दुबई ओपन में सबसे ज्यादा बार चैम्पियन बनने वाले खिलाड़ी हैं।
खिताब जीतने के बाद फेडरर बोले, 'मैं खुश हूं। यहां दुबई में मेरा आठवां और मेरे 100वें एकल खिताब के साथ जीतना शानदार रहा।' फेडरर ने यूं छूआ अपने करियर के 100 खिताब का आंकड़ा- ग्रैंड स्लैम 20, एटीपी फाइनल्स 06, एटीपी 1000 मास्टर्स 27, एटीपी 500 मास्टर्स 24, एटीपी 250 मास्टर्स 23।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
