नई दिल्ली। वर्ल्ड नंबर 1 स्विट्जरलैंड के टेनिस लीजेंड रोजर फेडरर ने कनाडा के मिलोस राओनिक को हराकर मर्सिडीज कप (स्टटगार्ट ओपन) अपने नाम कर लिया है। फेडरर का यह 98वां एटीपी खिताब है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 36 साल के फेडरर ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में राओनिक को 6-4, 7-6 से मात दी। फेडरर मार्च में मियामी ओपन में भाग लेने के बाद से पहली बार कोर्ट पर खेल रहे थे। स्विस खिलाड़ी ने 1 घंटे 19 में यह मुकाबला अपने नाम किया।
फेडरर की इस वर्ष अब तक 23 मैचों में यह 21वीं जीत है। वहीं राओनिक के खिलाफ 14 मैचों में उनकी यह 11वीं और ग्रासकोर्ट पर यह लगातार दूसरी जीत है। फेडरर ने पिछले साल विंबलडन में भी राओनिक को मात दी थी। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को सेमीफाइनल में हराने के साथ ही वर्ल्ड नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया था। वह सोमवार को जारी होने वाले ताजा एटीपी पुरुष एकल रैंकिंग में आधिकारिक रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएंगे।
Roger. Wins. Again. @rogerfederer captures his third 🏆 of 2018, No. 18 on grass, and No. 98 overall with a 6-4, 7-6 victory against Milos Raonic at the @MercedesCup. How many will he win in his career? 🤔@Infosys #ATP Scores & Stats ➡️ https://t.co/QAotlqBCJ7 pic.twitter.com/BjqInSWb2v
— ATP World Tour (@ATPWorldTour) June 17, 2018
फेडरर ने जीत के बाद कहा, 'पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैं शानदार खेला। मेरे लिए वापसी बहुत ही अच्छी रही। इस जीत से मैं बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं इस प्रदर्शन को विंबलडन में भी जारी रख पाऊंगा। नंबर-1 बनने से मुझे काफी आत्मविश्वास मिलेगा।'