सौरभ बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष 50 में
नयी दिल्ली। भारत के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने पिछले हफ्ते सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बूते आज ताजा जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष 50 में प्रवेश किया। सौरभ सत्र के इस अंतिम टूर्नामेंट में उप विजेता रहे, जिससे उन्होंने 22 रैंकिंग अंक की छलांग लगायी और वह आज जारी रैंकिंग में 50वें नंबर पर पहुंच गये।
भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल महिला रैंकिंग में चौथे नंबर पर बरकरार हैं जबकि पुरूष एकल वर्ग के अन्य खिलाडि़यों में आरएमवी गुरू साईदत्त तीन पायदान के फायदे से 40वें नंबर पर पहुंच गये। मध्य प्रदेश के 20 वर्षीय सौरभ ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
उन्होंने फाइनल में पूर्व ओलंपिक और विश्व चैम्पियन तौफिक हिदायत से हारने से पहले इंडोनेशिया के टामी सुगियार्तो, हांगकांग के हुन हु, थाईलैंड के सुपान्यु अविहिंगासानोन को परास्त किया। पी कश्यप और अजय जयराम रैंकिंग में क्रमश: 27वें और 28वें स्थान पर हैं। वी डीजू और ज्वाला गुट्टा को सैयद मोदी के मिश्रित युगल में सेमीफाइनल में पहुंचने से चार पायदान का फायदा हुआ जिससे वे 14वें नंबर पर पहुंच गये। ज्वाला और अश्विनी पोनप्पा की युगल जोड़ी राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदकधारी जोड़ी भी 14वें स्थान पर है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications