For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tennis : कतर ओपन में हारने के बाद दुबई टेनिस टूर्नामेंट से हटे रोजर फेडरर

स्विट्जरलैंड : बीते गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर को कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में बार का सामना करना पड़ा था। उन्हें जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविली ने 3-6, 6-1, 7-5 से हराया था। कतर ओपन में अपना सफर समाप्त करने के बाद अब फेडरर ने दुबई में होने वाले ATP 500 टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है।

इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए दी। वह फिलहाल ट्रेनिंग में अपना ध्यान ज्यादा समय तक लगाना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा, ''मैंने अगले सप्ताह दुबई चैंपियनशिप से बाहर रहने का फैसला किया है।'' फेडरर ने कहा, ''एटीपी टूर पर वापस आना बहुत अच्छा रहा। दोहा में फिर से खेलना अद्भुत रहा। एक बेहतरीन टीम का शुक्रिया, जिसने मुझे यहां पहुंचने में मदद की है। अब मैंने फैसला लिया है कि ट्रेनिंग के लिए वापस जाना मेरे लिए सबसे सही होगा और परिणामस्वरूप मैंने अगले हफ्ते दुबई चैंपियनशिप से हटने का निर्णय लिया है।''

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीब 13 माह बाद कोर्ट पर उतरे फेडरर ने जीत के साथ वापसी की थी। उन्होंने कतर ओपन के अपने पहले मुकाबले में ब्रिटेन के डेनिएल इवांस को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-6, 3-6, 7-5 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी।

जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में नोवाक जोकोविच के हाथों सेमीफाइनल में हार झेलने के बाद यह उनका यह पहला टूर्नामेंट था। लेकिन कतर ओपरन के क्वार्टरफाइनल में 42वें रैंकिंग के खिलाड़ी निकोलोज ने उनका सफर रोक दिया। बता दें कि फेडरर ATP रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज हैं।

Story first published: Friday, March 12, 2021, 20:11 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+