समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कैटानिया ने इससे पहले खेले गए मुकाबले में भी युवेंट्स को पराजित किया था। इस हार के साथ युवेंट्स की टीम तालिका में शीर्ष पर चल रहे एसी मिलान से नौ अंकों से पिछड़ गई है।
एसी मिलान ने रविवार को लाजियो को 1-0 के अंतर से हराया। एसी मिलान के लिए सैमुएल एट्टो ने 14वें मिनट में विजयी गोल किया।
रविवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में नेपोली ने जहां सेवियो को 2-0 से हराया वहीं पालेर्मो ने सिएना को 1-0 के अंतर से मात दी। इसके अलावा लिवोर्नो ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए सैंपडोरिया को 3-1 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।