एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हुए कालिस, टेस्ट में भी खेलने पर संशय
पिछले दिनों भारत में हुई चैम्पियंस लीग के दौरान कालिस को चोट लग गई थी। दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच मिकी आर्थर का कहना है कि शनिवार को एमआरआई जांच के बाद पता चला कि उनकी सिने की पसली में हल्का फ्रैक्च र है।
वेबसाइट 'आईओएल डॉट को डॉट जेडए' के अनुसार आर्थर ने कहा, "हमारी प्राथमिकता यह है कि कालिस टेस्ट श्रृंखला तक फिट हो जाएं। इसीलिए उन्हें एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर किया गया है।"
उन्होंने कहा, "हम उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी बुलाएंगे जो 27 नवंबर को केपटाउन एकदिवसीय मैच में टीम के साथ होगा। परंतु तब तक हासिम अमला कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे।"
आर्थर ने कहा कि कालिस की सेहत में सुधार पर नजर रखी जाएगी। अगर वह 16 दिसंबर से आरंभ हो रहे पहले टेस्ट मैच में टीम के साथ होंगे भी तो वह गेंदबाजी नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications