'मैन ऑफ द सीरीज' की दौड़ में वॉटसन सबसे आगे
वॉटसन ने गेंद और बल्ले के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उन्होंने छह मैचों में 22.00 के औसत से सर्वाधिक 10 विकेट झटकने के साथ 42.66 के औसत से छह पारियों में 256 रन भी बनाए हैं। इस श्रृंखला में दो मौकों पर वॉटसन ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है।
गेंदबाजी में डगलस बोलिंगर और मिशेल जानसन ने 9-9 विकेट हासिल किए हैं लेकिन हाल के दिनों में खुद को एक अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर स्थापित कर चुके जानसन बल्ले के साथ कोई कमाल नहीं कर सके हैं। बोलिंगर ने रविवार को हैदराबाद में पांच विकेट अपने नाम किए थे।
बल्लेबाजों में माइकल हसी 313 रनों के साथ सबसे ऊपर हैं। हसी ने छह मैचोंे में तीन बार नाबाद रहते हुए 104.33 के औसत से रन बटोरे हैं। उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं।
इस क्रम में दूसरे स्थान पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी हैं, जिन्होंने छह मैचों की एक पारी में नाबाद रहते हुए 57.00 के औसत से 285 रन बनाए हैं। धौनी के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है।
इस श्रृंखला में 200 से अधिक रन बनाने वालों में वॉटसन, हसी और धौनी के अलावा सचिन तेंदुलकर (275), रिकी पोंटिग (267) और कैमरून व्हाइट (218) शामिल हैं।
भारत की ओर से हरभजन सिंह ने सर्वाधिक आठ विकेट लिए हैं लेकिन उनका औसत (33.87) प्रभावित करने में नाकाम रहा है। आशीष नेहरा ने सात और रवींद्र जडेजा ने छह विकेट चटकाए हैं। जडेजा ने छह मैचों चार पारियों में 92 रन बनाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications