Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के साथ खेलकर वित्तीय स्थिति सुधारना चाहता है पीसीबी

पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि विदेशी टीमों के पाकिस्तान आकर खेलने से इन्कार करने के कारण क्रिकेट बोर्ड को करोड़ों रूपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है और अब यह आलम है कि उसका खजाना खाली होने के कगार पर पहुंच गया है।

बट्ट ने कहा, "विदेशी दौरों के टलने, स्थानांतरित होने और विदेशी टीमों के हमारे यहां नहीं आने के कारण हमारे वार्षिक बजट में 71 फीसदी कमी आई है। हमारी उम्मीद भारत पर टिकी है। तटस्थ स्थान पर ही सही, हम भारतीय टीम की मेजबानी करके अपनी खाली झोली फिर से भर सकते हैं।"

बट्ट ने कहा कि राजनीति हालात एवं आतंकवादी घटनाओं के कारण पीसीबी अपने हिस्से के मैचों को विदेश में कराने को बाध्य है। बकौल बट्ट, "हमारी बाध्यता से पूरी दुनिया परिचित है। पिछले महीने भारत जाकर मैंने भारतीय बोर्ड को इस बात के लिए मनाने का प्रयास किया कि वह अपनी टीम को हमारे देश में खेलने के लिए भेजे। भारतीय बोर्ड अगर किसी तटस्थ स्थान पर भी हमारे साथ खेलने के लिए तैयार होता है, तब भी हमें काफी फायदा होगा। हम सहर्ष उस श्रृंखला की तैयारी करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+