धर्मशाला में 16 व 18 अप्रैल को होंगे आईपीएल के मैच
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार है कि हिमाचल प्रदेश में आईपीएल के दो मैच आयोजित किए जाएंगे जिसमें देश की नामी टीमें भाग लेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है तथा सरकार इसे सफल बनाने के लिए हर सम्भव सहयोग देगी।
उन्होंने कहा कि पहला मैच 16 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा जबकि दूसरा मैच 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन एवं जन साधारण का संयुक्त उत्तरदायित्व है कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में हर सम्भव सहयोग दिया जाए।
प्रो़ धूमल ने कहा कि इन मैचों के दौरान खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों, मीडिया कर्मियों तथा प्रदेश क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों एवं तकनीशियनों के लिए लगभग 700 कमरों की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय होटल व्यवसायियों एवं व्यापारियों को अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications