खेलों के प्रचार के लिए मैदान में उतरे ममूटी और मोहनलाल
मोहनलाल शनिवार को केरल एथलेटिक्स के ब्रांड एंबेसेडर बने। यही नहीं, उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भी कदम रखने का फैसला कर लिया है। मोहनलाल ने कुछ दिनों पहले इंडियन प्रीमियर लीग की टीम खरीदने की ऐलान किया था।
दूसरी ओर ममूटी ने राज्य में वॉलीबॉल का प्रचार और प्रसार करने का काम अपने कंधों पर लिया है। ममूटी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "वॉलीबॉल ग्रामीण इलाकों में काफी लोकप्रिय है और यही कारण है कि मैंने इसका ब्रांड एंबेसेडर बनना स्वीकार किया है। मैं कभी खिलाड़ी नहीं रहा हूं लेकिन मुझे वॉलीबॉल से लगाव है।"
ममूटी ने कहा कि दोनों अलग-अलग खेलों का प्रचार कर रहे हैं, लिहाजा उनके बीच किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा नहीं है। बकौैल ममूटी, "हम दोनों का व्यक्तित्व भी अलग-अलग हैं। साथ ही हमारी पसंद और नापसंद भी भिन्न हैं, लिहाजा हमारे बीच किसी प्रकार की तुलना न करें। फिल्मों के लिहाज से हमारे बीच प्रतिस्पर्धा है लेकिन इसे खेलों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications