Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गिल ने खेलों की तैयारियां समय पर पूरी हो जाने का राज्यसभा को दिया आश्वासन (लीड-1)

नई दिल्ली में अगले वर्ष तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कलराज मिश्र, समाजवादी पार्टी (सपा) के महेंद्र मोहन और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के ओ. टी. लेपचा द्वारा राज्यसभा में लाए गए एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में गिल ने यह बात कही।

गिल ने कहा, "तैयारियों का समय रहते पूरा होना अब हमारी प्रतिष्ठा से जुड़ा मुद्दा बन गया है। प्रधानमंत्री सहित पूरा देश चाहता है कि यह काम समय रहते पूरा कर लिया जाए।"

गिल ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को लेकर वह हमेशा से चिंतित रहे हैं। गिल ने बताया कि शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी की अध्यक्षता में मंत्रियों का एक समूह निर्माण संबंधी तैयारियों के विकास को लेकर सप्ताह में एक बार बैठक करता है।

गिल ने सदस्यों से आग्रह किया कि वह दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तुलना आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चार वर्ष पहले हुए राष्ट्रमंडल खेलों या पिछले साल हुए बीजिंग ओलंपिक से न करें।

उन्होंने कहा, "बीजिंग ओलंपिक में 50 अरब डॉलर का खर्च आया था। क्या हम इतना खर्च कर सकते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 16.20 अरब का बजट है।"

उन्होंने कहा, "नई दिल्ली की तुलना मेलबर्न से भी नहीं की जानी चाहिए। मेलबर्न की आबादी 30 लाख है और दिल्ली की आबादी 1.70 करोड़। इतने बड़े शहर के लिए अधोसंरचना विकास पूरी तरह अलग मुद्दा है।"

ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन के लिए सरकार का सहयोग और समर्थन अनिवार्य है। भारतीय ओलंपिक संघ किसी खेल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन करता है लेकिन मूलभूत सुविधाएं तैयार करने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। 1982 में आयोजित एशियाई खेलों के दौरान भी यही हुआ था और अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर भी यही हालात हैं।

विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा, "जैसे-जैसे आयोजन के दिन नजदीक आ रहे हैं खेलों से जुड़ी हमारी संस्थाएं दहशत में जी रही हैं।"

उन्होंने कहा कि अधिकांश स्टेडियम खेलों के आयोजन से ठीक पहले तैयार होंगे जिसके चलते मेजबान देश होने के नाते हमारे खिलाड़ी इन स्टेडियमों का फायदा नहीं उठा सकेंगे। यह उम्मीद भी नहीं की जानी चाहिए कि इस आयोजन से देश में खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

सपा की जया बच्चन ने कहा कि अधूरी तैयारियों के चलते खेलों का आयोजन हमारे लिए सर्वाधिक अपमानजनक क्षण होगा, जिसका हमें सामना करना पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+