ड्यूमिनी का चयनकर्ताओं को करारा जवाब
ड्यूमिनी ने एक घरेलू मैच में नाबाद दोहरा शतक लगाकर भारत के साथ 26 दिसम्बर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में अपनी दावेदारी मजबूत की है। ड्यूमिनी को पहले टेस्ट मैच में टीम में जगह नहीं दी गई थी।
दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टीम केप कोब्रा की ओर से खेलते हुए ड्यूमिनी ने डॉल्फिन्स के खिलाफ 201 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाकर अपनी टीम को पारी और 166 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ड्यूमिनी ने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान 13 चौके और नौ छक्के लगाए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्यूमिनी ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 28.77 की औसत 518 रन बनाए हैं। उनका व्यक्तिगत उच्च स्कोर 166 का रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Monday, December 20, 2010, 18:00 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications