युवराज का खेलना संदिग्ध
उंगली में चोट लगने के कारण युवराज सिंह का श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले वनडे में खेलना संदिग्ध हो गया है.
हालाँकि टीम में शामिल करने या न करने पर अंतिम फ़ैसला सोमवार को किया जाएगा.
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंजन शाह ने बताया कि टीम प्रबंधन राजकोट वनडे में युवी की उपलब्धता के बारे में ऑर्थोपेडिक सर्जन की रिपोर्ट के आधार पर फ़ैसला करेगा.
हालांकि उन्होंने ख़ुद डॉक्टर की रिपोर्ट के बारे में कुछ बताने से इनकार कर दिया.
ख़बरों के मुताबिक युवराज की उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर है.
ये चोट श्रीलंका के ख़िलाफ़ दूसरे टी-20 मैच के दौरान उन्हें लगी थी. इस मैच में युवराज की यादगार पारी के बूते भारत ने जीत हासिल की थी.
युवराज को रविवार शाम को डॉक्टर दिनकर वीरपरिया के क्लिनिक में ले जाया गया, फिर वे राजकोट इमेजिंग सेंटर गए जहां उनकी उंगली का एक्सरे हुआ.
दोनों टीमों के बीच पाँच वनडे मैचों की सिरीज़ का पहला मुक़ाबला मंगलवार को खेला जाएगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications