दक्षिण अफ्रीका से सीखे आस्ट्रेलिया: आर्थर (लीड-1)
आर्थर मानते हैं कि अगले 18 महीनों में आस्ट्रेलिया विश्व की नम्बर एक टेस्ट टीम बन सकती है लेकिन इसके लिए आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को वही करना होगा जो 2006 में दक्षिण अफ्रीका ने किया था।
समाचार पत्र हेराल्ड सन से बातचीत में आर्थर ने कहा कि आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को भविष्य की दृष्टि से कुछ खिलाड़ियों को तैयार करना चाहिए और उनके ऊपर विश्वास बनाए रखना चाहिए, जैसा कि दक्षिण अफ्रीका ने 2006 में किया था।
उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि उन्हें अभी से इसकी शुरुआत कर देनी चाहिए। इससे अगले 18 महीनों में वह वहां होंगे जहां उन्हें रहना चाहिए।"
पश्चिम आस्ट्रेलिया के शॉन मार्श और माइकल बीयर को टीम में शामिल किए जाने की वकालत करते हुए उन्होंने कहा, "जब तक रिकी पोंटिंग तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करते हैं, उन्हें करते रहना चाहिए। वह इस स्थान के लिए सबसे उपयुक्त हैं। जब वह इस स्थान पर बल्लेबाजी करना छोड़ देंगे, मैं मानता हूं कि उनके लिए खेल छोड़ने का समय आ गया होगा। मुझे नहीं लगता कि वह समय अभी आया है। टेस्ट क्रिकेट में अभी भी पोंटिंग का सफर बाकी है।"
आर्थर ने कहा कि पोंटिंग को आगामी दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत के खिलाफ भी कप्तान बनाए रखना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications