Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोंटिंग ने कहा, भारत को उसके घर में हराना कठिन

सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए मंगलवार को भारत पहुंचने के बाद पोंटिग ने पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्रृंखला का पहला मैच 25 अक्टूबर को वड़ोदरा में खेला जाना है।

इंग्लैंड को उसी के घर में 6-1 से हराने के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के हौसले बुलंद हैं लेकिन इसके बावजूद पोंटिंग इस श्रृंखला में अपनी टीम को जीत का दावेदार नहीं मान रहे हैं।

पोंटिंग ने कहा कि अपनी छाप छोड़ने के लिए युवा खिलाड़ियों को इस श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, "भारत की एकदिवसीय टीम काफी मजबूत है। हम उसे कमतर आंकने की भूल नहीं करेंगे। बेशक हम वरीयता क्रम में भारत से ऊपर हैं लेकिन आगामी श्रृंखला में मैं दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर की उम्मीद कर रहा हूं।"

पोंटिंग ने कहा कि उन्हें भारत में खेलना अच्छा लगता है और भारतीय टीम के साथ उनकी टीम की बढ़ती प्रतिद्वंद्विता के कारण क्रिकेट प्रेमियों के काफी अच्छे मुकाबले देखने को मिले हैं।

पोंटिंग ने कहा, "हमें भारत में खेलना हमेशा अच्छा लगता है। बीते सालों में भारतीय टीम ने हमें जोरदार टक्कर दी है और इस लिहाज से कहा जा सकता है कि आगामी श्रृंखला में भी हमारी भारत के साथ जोरदार टक्कर होगी।"

पोंटिंग मानते हैं कि मध्यक्रम में स्पिन गेंदबाजों को अच्छी तरह खेलने वाले बल्लेबाजों की कमी के कारण उनकी टीम को दिक्कत पेश आ सकती है।

पोंटिंग ने कहा, "हमें मध्यक्रम में स्पिनरों को खेलने में दिक्कत आ सकती है। हमने पिछले कुछ समय से स्पिन गेंदबाजी का सामना नहीं किया है। हालांकि माइकल हसी ने यहां काफी क्रिकेट खेला है। शेन वॉटसन और टिम पेन भी स्पिनरों को अच्छी तरह खेल सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+