हैमिल्टन एकदिवसीय : न्यूजीलैंड के सामने 269 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज जेसी राइडर और मार्टिन गपटिल ने पारी की शुरुआत की लेकिन राइडर बिना खाता खोले की रन आउट हो गए। राइडर को मिसबाह उल हक ने शानदार थ्रो पर रन आउट किया।
राइडर के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे जैमी हाउ ने भी केवल 12 रनों का अंशदान किया और वहाब रियाज की गेंद पर मोहम्मद हाफिज को कैंच दे बैठे। गपटिल 52 और रॉस टेलर 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज अहमद शाहजाद के बेहतरीन शतक (115) की मदद से न्यूजलैंड के सामने जीत के लिए 269 रनों का लक्ष्य रखा है। शहजाद ने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। शाहजाद के अलावा उमर अकमल ने 32 और मिसबाह उल हक ने 25 रन का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की ओर से काइल मिल्स, जैकब ओरम और स्कॉट स्टायरिश ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि नॉथन मैकलम को एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications