ईडेन से मेजबानी छीना जाना बोर्ड की गंदी राजनीति : मोदी
नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी ने शुक्रवार को बोर्ड के सचिव एन. श्रीनिवासन पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की मेजबानी ईडन गार्डन्स स्टेडियम से छीना जाना बोर्ड की गंदी राजनीति का हिस्सा है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन पद से निलंबित मोदी ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, "बोर्ड में राजनीति देखकर दुख हुआ। इस राजनीति ने मैच को कोलकाता से दूर ले गई। एक बार फिर बोर्ड की राजनीति क्रिकेट प्रंशसकों को मैच से दूर करना चाहती है।"
ज्ञात हो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा न होने पर भारत और इंग्लैंड के बीच 27 फरवरी को खेले जाने वाले मैच की मेजबानी कोलकाता से छीन ली।
बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और विश्व कप के टूर्नामेंट निदेशक रत्नाकर शेट्टी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "हमने इस सम्बंध में आईसीसी को पत्र लिखा है। हम चाहते हैं कि आईसीसी अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। अंतिम फैसले का हक आईसीसी के पास है लेकिन हम अब भी यही मानते हैं कि ईडन इस मैच की मेजबानी के लिए तैयार है।"
इं़डो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications