Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियन गेम्स : 32 साल बाद भारत का महिला बैडमिंटन में कास्यं पर कब्जा

इंचियोन| इस समय एशियाड खेल चल रहे हैं जिसके दूसरे दिन रविवार को भारतीय पुरुष निशानेबाजी टीम और महिला बैडमिंटन टीमों ने देश को गौरव प्रदान किया। दोनों ने कास्यं पदक पर कब्जा किया।

स्क्वॉश में सौरभ घोषाल और दीपिका पल्लिकल ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और दो कांस्य पदक पक्के कर लिए। जबकि बैडमिंटन में महिला वर्ग की टीम स्पर्धा में भारत ने जहां 32 वर्षो बाद कांस्य हासिल करने की उपलब्धि दोहराई वहीं दीपिका एशियाई खेलों में स्क्वॉश में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गईं।

एशियन गेम्‍स में निशानेबाजी में जीतू राय ने भारत को दिलाया पहला गोल्‍ड मेडल

शनिवार को स्वर्ण पर कब्जा करने वाले जीतू राय की अगवानी में भारतीय टीम जहां 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य हासिल करने में सफल रही, वहीं ट्रैप स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम पदक से निशाना चूक गई। जीतू खुद भी पिस्टल स्पर्धा में एक व्यक्तिगत पदक हासिल करने से चूक गए।

सौरभ घोषाल और दीपिका ने दिया गौरव का पल

सौरभ घोषाल और दीपिका पाल्लीकल ने रविवार को अपने-अपने एकल वर्ग के मैच जीतकर भारत के लिए 17वें एशियाई खेलों में कम से कम दो कांस्य पदक पक्के कर दिए। देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के इन वीर सपूतों को ट्विटर पर बधाई दी है और कहा है कि देश को अपने इन नौनिहालों पर नाज है।

आइए नजर डालते हैं भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों पर-

स्वर्ण पदक :जीतू राय (निशानेबाजी)
कांस्य पदक :श्वेता चौधरी (निशानेबाजी), भारतीय पुरुष निशानेबाजी टीम,भारतीय महिला बैडमिंटन टीम

इस तरह कुल चार पदकों के साथ भारतीय टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर है। मेजबान दक्षिण कोरिया 12 स्वर्ण सहित 31 पदकों के साथ दूसरे दिन भी शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि 12 स्वर्ण और कुल 32 पदक जीतने के बावजूद चीन रजत पदक में पीछे रहने के कारण दूसरे स्थान पर है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+