Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेंचुरियन एकदिवसीय : भारत मुश्किल में, 9 विकेट गिरे (लीड-8)

जहीर खान 47 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि मुनाफ पटेल को अभी अपना खाता खोलना है।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पांच रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज लोनवाबो त्सोत्सोबे की गेंद पर बोल्ड होकर पेवेलियन लौट गए।

इसके बाद कोहली दो रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल की गेंद पर विकेटकीपर अब्राहम डिविलियर्स को कैच थमाकर चलते बने। कोहली का विकेट 31 के योग पर गिरा।

कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर मोर्कल का शिकार हुए।

बेहतरीन लय में दिख रहे पार्थिव पटेल 38 रन बनाकर मोर्कल की गेंद पर डू प्लेसी को कैच थमाकर चलते बने। पटेल ने 34 गेंदों पर छह चौके लगाए।

युवराज सिंह 14 गेंदों पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। युवराज को डेल स्टेन ने ड्यूमिनी के हाथों लपकवाया। युवराज का विकेट 60 रन के योग पर गिरा।

सुरेश रैना ने आठ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए। रैना को स्टेन की गेंद पर मोर्कल ने लपका।

हरभजन सिह ने 16 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए। हरभजन को जोहान बोथा ने ड्यूमनी के हाथों कैच करवाया।

पीयूष चावला 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर रॉबिन पीटरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। चावला का विकेट 119 रन के योग पर गिरा।

यूसुफ पठान 70 गेंदों पर आठ चौकों और इतने की छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर मोर्कल के शिकार हुए। पठाने ने जहीर के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 100 रन जोड़े।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्कल ने चार विकेट चटकाए हैं जबकि स्टेन के खाते में दो और त्सोत्सोबे के खाते में एक विकेट गया है।

इससे पहले, हाशिम अमला (नाबाद 116) और मोर्न वान वेक (56) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य रखा। बारिश से बाधित इस मैच में यूं तो दक्षिण अफ्रीका ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए लेकिन डकवर्थ लुईस पद्धति के अनुसार भारत को 46 ओवरों को जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य दिया गया।

बारिश के चलते मैच लगभग 45 मिनट बाधित रहा। बारिश के कारण कुल ओवरों में कटौती कर दी गई और मैच 46-46 ओवरों का कर दिया गया।

सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ के रूप में अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। वह सात रन के निजी योग पर जहीर खान की गेंद पर यूसुफ पठान के हाथों लपके गए। स्मिथ का विकेट 16 के योग पर गिरा।

मोर्न वान वेक ने 63 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। वेक को युवराज सिंह ने अपनी गेंद पर कैच आउट किया। वेक ने दूसरे विकेट के लिए अमला के साथ मिलकर 97 रनों की साझेदारी की। अमला ने 132 गेंदों पर नौ चौके लगाए जबकि वेक ने 63 गेंदों पर आठ चौके लगाए।

अब्राहम डिविलियर्स 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर युवराज की गेंद पर धोनी के हाथों स्टम्प आउट हुए।

जेपी ड्यूमिनी ने 44 गेंदों पर एक चौके की मदद से 35 रन बनाए। ड्यूमिनी को मुनाफ पटेल ने अपनी गेंद पर कैच आउट किया। ड्यूमिनी ने अमला के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद फाफ डू प्लेसी (8), रॉबिन पीटरसन (4) और जोहान बोथा (2) ने निराश किए जबकि डेल स्टेन और मोर्न मोर्कल बिना खाता खोले आउट हुए। लोनवाबो त्सोत्सोबे बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटे।

भारत की ओर से मुनाफ पटेल ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि जहीर खान ओर युवराज सिंह ने दो-दो विकेट झटके।

भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इस श्रृंखला में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। भारत की ओर से आशीष नेहरा की जगह पीयूष चावला को टीम में शामिल किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+