आईओए अध्यक्ष पद पर बना रहूंगा : कलमाडी (लीड-1)
कलमाडी ने बर्खास्तगी के बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।
12 फरवरी से आयोजित होने वाले 34वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेने रांची पहुंचे कलमाडी ने कहा, " मुझे बर्खास्तगी के बारे में पता नहीं है। मैं जांच का सामना करने को तैयार हूं और मैं जांच एजेंसियों का सहयोग कर रहा हूं।"
कलमाडी ने कहा, " आईओए एक स्वायत्त संस्था है और मैं अध्यक्ष पद नहीं छोड़ रहा हूं।"
इससे पहले, कलमाडी राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेने रांची पहुंचे।
कलमाडी ने पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय और अधिकारियों के साथ सोमवार को होटवार में बनाए गए खेल गांव का दौरा किया। राष्ट्रीय खेल का आयोजन 12 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
कलमाडी ने खेलों की तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से भी चर्चा की।
आईओए अध्यक्ष ने बुनियादी ढांचा और तैयारियों की सराहना की। बुनियादी ढांचें को पूरा करने के लिए समय सीमा 31 जनवरी से बढ़ाकर छह फरवरी कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अजय माकन ने कलमाडी और आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट को उनके पद से बर्खास्त कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications