पिछले दिनों चोट की वजह से ही उन्होंने जापान ओपन में भी हिस्सा नहीं लिया था। स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' ने गुरुवार को खबर दी कि मरे पूरी तरह फिट होने के बेहद करीब हैं लेकिन वह कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहते थे इसलिए उन्होंने शंघाई न जाने का फैसला किया है। मरे की कलाई में डेविस कप के दौरान चोट लग गई थी।
गौरतलब है कि यूएस ओपन के बाद से मरे ने अब तक किसी एटीपी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।