भाजपा की यात्रा रोकने के लिए जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद
रम्बन, किश्तवाड़ और ड़ोडा जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को घाटी में प्रवेश करने से रोकने के लिए निषेधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।
प्रदेश यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "राजमार्ग आज (मंगलवार) और कल (बुधवार) बंद रहेगा।"
प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल चौक पर भाजपा और कश्मीर की आजादी के समर्थक जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) को जुलूस निकालने से रोकने के लिए श्रीनगर में कफ्र्य जैसे नियंत्रण लागू करने का फैसला किया है।
सूत्रों का कहना है कि हवाई मार्ग से यहां पहुंच रहे यात्रियों की भी पूरी निगरानी की जा रही है।
वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने पंजाब के माधोपुर में पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी तिरंगा यात्रा के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अन्य सहयोगियों और हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज (मंगलवार) को जम्मू एवं कश्मीर की सीमा में प्रवेश करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications