Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो ओलंपिक 2016 में टीम इंडिया दिखायेगी अपना दबदबा

नई दिल्ली। वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी पदक जीतने के लिए पूरी तरह से जुटी है। खेल मंत्री ने खुद खिलाड़ियों को हर स्तर पर सुविधा मुहैया कराने की भी बात कही है।

केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और टीमों की दक्षता और प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए लगातार तैयारियां कराई जाती हैं।

सोनोवाल ने कहा कि देश और विदेश में अनुकूलन शिविरों, प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ विदेशी प्रशिक्षकों की सेवाएं लेने की योजनाएं खिलाड़ियो के बेहतर प्रदर्शन के लिए बनायी जा रही है।

खेल मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले रियो ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त बजट भी मुहैया कराया जा चुका है। खेल मंत्रालय ने रियो में पदक जीतने के लिए और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टीओपीएस) शुरू की है।

इस योजना के तहत चुने हुए खिलाड़ियों को नियमित रूप से मिल रही सहायता के अतिरिक्त विशेष अनुकूलन- प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही पहली बार विशेषज्ञों के सहयोग से वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक में पदक जीतने की संभावनाओं को चिन्हित करने का प्रयास किया गया है।

राज्य सभा में एक सवाल के जवाब में खेल मंत्री ने कहा कि पदक जीतने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ियों को भारतीय और विदेशी प्रशिक्षकों के साथ व्यक्तिगत प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+