Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमला और डुमिनी भी पेवेलियन लौटे (लीड-2)

दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान ग्रीम स्मिथ (12), हाशिम अमला (57), जीन पॉल डुमिनी (41) और अब्राहम डिविलियर्स (2) के विकेट गंवाए हैं। स्मिथ को तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन ने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के हाथों कैच कराया जबकि डिविलियर्स का विकेट जेम्स एंडरसन ने लिया।

मेजबान टीम को पहला झटका 27 रन के कुल योग पर लगा। इसके बाद 38 रन के कुल योग पर उसे दूसरा झटका लगा। इसके बाद अमला और डुमिनी ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया।

पारी की शुरुआत करने आए अमला ने अपनी 72 गेंदों की ठोस पारी के दौरान छह चौके लगाए जबकि डुमिनी ने 47 गेंदों की तेज पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का जड़ा।

खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 32 ओवरों की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए थे। एल्वारो पीटरसन ने 32 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए थे जबकि रेयान मैक्लॉरेन चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। यह मैच 20 नवंबर को जोहांसबर्ग में खेला जाना था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+