मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए कभी नहीं खेलूंगा: टोरेस
लंदन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश फुटबाल क्लब लिवरपूल के स्टार स्ट्राइकर फर्नाडो टोरेस का कहना है कि वह मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ कभी नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा लिवरपूल के साथ ही खेलते रहना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि स्पेन के इस 25 वर्षीय स्टार को लेकर अटकलें थीं कि वह युनाइटेड के साथ करार कर सकते हैं और खुद इस क्लब ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की रुचि भी दिखाई थी।
स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' के साथ बातचीत में टोरेस ने कहा, "मैं एक विदेशी खिलाड़ी हूं लेकिन यह जानता हूं कि लिवरपूल के प्रशंसक मेरे बारे में क्या भावनाएं रखते हैं। मुझे याद है कि यहां आने पर मेरा कैसा स्वागत हुआ था।"
उन्होंने कहा, "मैं करियर के अंत तक लिवरपूल के साथ ही खेलना चाहता हूं। मैंने किसी अन्य टीम के साथ खेलेन के बारे में सोचा भी नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications