अफरीदी को कप्तान बनाए रखना चाहिए : मलिक
मलिक को पाकिस्तान की 15 सदस्यीय विश्व कप की टीम से बाहर रखा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने विश्व कप के लिए अब तक अपनी टीम के कप्तान की घोषणा नहीं की है।
ऐसा माना जा रहा है कि पीसीबी अफरीदी की जगह टेस्ट मैचों में कप्तानी कर रहे मिस्बाह उल हक को विश्व कप में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप सकता है।
मलिक का कहना है कि यदि कप्तान को बदला जाता है तो इससे पाकिस्तानी टीम को कोई फायदा नहीं पहुंचने वाला है।
समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने मलिक के हवाले से लिखा है, "विश्व कप के लिए अफरीदी को कप्तान पद पर बरकरार रखना चाहिए। इस समय कप्तानी में फेरबदल करना टीम के हित में नहीं होगा।"
पत्र के मुताबिक मलिक ने कहा, " यह कतई आवश्यक नहीं है कि टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर मिस्बाह को कप्तान बनाया जाए। कप्तानी से मिस्बाह का फॉर्म प्रभावित होगा जिसका सीधा असर टीम संयोजन पर पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications