For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सफीना ने ली सेरेना की जगह

By Staff
मार्लबेला (स्पेन)। रूस की टेनिस स्टार दिनारा सफीना महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की वर्ल्ड रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। सफीना ने यह जगह अपने खेल के बूते पर नहीं बल्कि अमेरिका की सेरेना विलियम्स की हार के बाद पाई है। एंडालुसिया टेनिस एक्सपीरिएंस टूर्नामेंट में सेरेना की हार ने सफीना को सर्वोच्च वरीयता हासिल करने का मौका दिया है।

सेरेना को विश्व की 95वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चेक गणराज्य की क्लारा जाकोपालोवा ने 6-4, 3-6, 6-1 से पराजित किया। सफीना सोमवार को आधिकारिक तौर पर नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हो जाएंगी। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली दूसरी रूसी खिलाड़ी हैं। इससे पहले मारिया शारापोवा नंबर-1 की कुर्सी पर बैठ चुकी हैं।

सफीना के भाई मरात साफिन भी पुरुष वर्ग में नंबर-1 की कुर्सी पर बैठ चुके हैं। साफिन ने 2000 में यह मुकाम हासिल किया था।
सफीना ने पिछले एक साल में चार डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीते हैं। वह मांट्रियल, लॉस एंजेलिस, बर्लिन और टोक्यो ओपन में खिताबी जीत हासिल कर चुकी हैं।

इसके अलावा वह डब्ल्यूटीए प्रतियोगिताओं में चार बार उपविजेता भी रही हैं। इस दौरान वह इस वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भी पहुंच चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+