Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पर्थ एकदिवसीय : इंग्लैंड के सामने 280 रनों का लक्ष्य (लीड-2)

आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से पारी की शुरुआत टिम पेन और ब्रैड हैडिन ने की। आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पेन पांच रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। पेन का विकेट 16 के कुल योग पर गिरा।

कैलम फग्र्यूसन 23 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को कैच देकर चलते बने। फग्र्यूसन का विकेट 35 के कुल योग पर गिरा।

हैडिन 58 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। लेकिन हैडिन को माइकल यार्डी की गेंद पर स्टीवन फिन ने कैच कर लिया। हैडिन का विकेट 72 के योग पर गिरा।

कार्यवाहक कप्तान कैमरुन व्हाइट, 24 के निजी योग पर यार्डी के गेंद पर उन्हीं को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए। व्हाइट का विकेट 103 रन के योग पर गिरा।

हसी ने 60 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। उन्हें लियाम प्लंकेट ने इयान बेल के हाथों कैच करवाया। हसी का विकेट 198 के योग पर गिरा। हसी ने वोग्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की।

मिशेल जॉनसन 25 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रन बनाए। जॉनसन को एंडरसन ने प्रायर के हाथों कैच करवाया। जॉनसन का विकेट 243 के योग पर गिरा। जॉनसन ने वोग्स के साथ मिलकर छठें विकेट के लिए 45 रन जोड़े।

जॉन हेस्टिंग्स ने चार गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाए। उन्हें एंडरसन ने ल्यूक राइट के हाथों कैच करवाया, जबकि जेसन क्रेजा छह रन बनाकर नाबाद लौटे। वोग्स ने 68 गेंदों पर चार चौके लगाए और वह अंत तक आउट नहीं हुए।

इंग्लैंड की ओर से एंडरसन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि प्लंकेट और यार्डी के खाते में दो-दो विकेट गए ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+