Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगासी ने प्रतिबंधित दवा के सेवन की बात स्वीकारी

अगासी ने अपनी जीवनी में लिखा है कि उन्होंने 1997 में 'क्रिस्टल मेथामपेथामाइन' नाम की प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था लेकिन उन्होंने पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) के अधिकारियों को यह स्वीकार करने के लिए तैयार कर लिया था कि उन्होंने गलती से उस दवा का सेवन किया था।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'टाइम्स' ने अगासी की जीवनी 'ओपन' के हिस्सों को सिलसिलेवार प्रकाशित किया है। अगासी लिखते हैं, "जब डॉक्टरों ने मुझसे कहा कि मैं डोप टेस्ट में नाकाम हो गया हूं, तब मुझे लगा कि मेरा करियर, नाम, शोहरत और यहां तक कि सबकुछ दांव पर लग गया है। मुझे लगा था कि सबकुछ पल भर में खत्म होने वाला है लेकिन इसके बाद मैंने एटीपी को एक झूठा पत्र लिखकर यह स्वीकार करने के लिए तैयार कर लिया है कि मैंने गलती से उस दवा का सेवन किया था।"

अगासी ने एटीपी को लिखा कि उन्होंने एक ऐसा पेय पदार्थ ग्रहण किया था, जिसमें क्रिस्टल मेथामपेथामाइन का अंश था। अगासी के मुताबिक उन्होंने सच और झूठ का तानाबाना तैयार करके एटीपी को यह बताया कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं क्योंकि वह प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के पूर्ण खिलाफ हैं।

एटीपी ने अगासी की बात को सच मानकर उन पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया था लेकिन इस मामले का खुलासा नहीं किया गया कि उन्होंने क्रिस्टल मेथामपेथामाइन जैसी दवा का सेवन करने जैसा गंभीर अपराध किया है।

पत्र लिखता है कि यह वह दौर था जब अगासी अपने खेल और निजी जीवन में संघर्ष कर रहे थे। एक तो उनका करियर अवसान पर था और दूसरा अभिनेत्री ब्रूक शील्ड्स के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। अगासी शील्ड्स के साथ शादी करने को लेकर उधेड़बुन में थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+