Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुश्ताक अली ट्रॉफी : विदर्भ पर मध्य प्रदेश की जीत में मोनिष चमके

मध्य प्रदेश के कप्तान जलज सक्सेना ने टॉस जीता और विदर्भ को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विदर्भ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।

विदर्भ को मजबूत स्कोर देने में कप्तान अलिंद नायडू (55 रन, 41 गेंद, चार चौके, 2 छक्के) और शलभ श्रीवास्तव (44 रन, 27 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) तथा विकेटकीपर बल्लेबाज अनमोल उबरहांडे (25 रन, 18 गेंद, 4 चौके) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जवाब में खेलने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने मोनिष की तूफानी पारी की मदद से यह लक्ष्य 17.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मध्य प्रदेश के लिए जलज सक्सेना और अब्बास अली ने भी 25-25 रनों का योगदान दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+