एयरटेल हॉफ मैराथन : भारतीयों में दीपचंद और सुकन्या रहे अव्वल (लीड-1)
दीपचंद ने जहां 27 किलोमीटर लंबी यह दौड़ 64 मिनट में पूरी की वहीं सुकन्या ने 80.11 मिनट का समय लिया। भारतीयों में संतोष कुमार 65.10 मिनट समय के साथ पुरुष वर्ग में दूसरे और सोजी मैथ्यूज 65.18 मिनट समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में सुकन्या के बाद अनुराधा सिंह और कमलेश बाघेई ने सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। अनुराधा ने यह दौड़ 82.07 मिनट में पूरी की जबकि कमलेश ने 83.23 मिनट का समय लिया।
महिला वर्ग में केन्या की धाविका मैरी केइटेनी ने नए रिकार्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। केन्याई धावक ने 66.54 मिनट में यह दूरी तय की। वहीं इथोपिया की अएलेव वुड ने 67. 58 मिनट में दूरी तय कर दूसरा स्थान हासिल। अबेरु केबेदे 67. 58 मिनट समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग में इथोपिया के देरिबा मेर्गा ने 59.24 मिनट में दूरी तय कर सफलतापूर्वक अपने खिताब को बरकरार रखा। इथोपिया के ही एशेतू वेंडियम ने 60.20 मिनट का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि केन्या के विल्सन कीपसंग ने 60.40 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications