Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एफ-1 चालक कुबिका को गंवाना पड़ सकता है हाथ (लीड-1)

रेनॉ टीम के 26 वर्षीय चालक कुबिका को घायलवस्था में हवाई मार्ग से जेनेवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी सर्जरी की गई। टीम ने कहा है कि यह सर्जरी सात घंटे तक चली और इसमें सात विशेषज्ञ सर्जन शामिल हुए।

रॉबर्ट की स्कोडा फेबिया रैली के दौरान कार एक गिरजाघर की दीवार से टकरा गई थी। उनके सह चालक जैकब गेर्बर को चोटें नहीं आई हैं। इस घटना में कुबिका के दाएं पैर और हाथ की हड्डियां कई जगह से टूट गई थीं।

ऑपरेशन के बाद कुबिका को नियंत्रित कोमा में रखा गया है। जेनेवा के करीब पेट्रा लिगूरे के सांता कैरोना अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि वे कुबिका का हाथ बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस सम्बंध में अगले पांच से सात दिनों तक उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी।

रेनॉ टीम ने अपने बयान में कहा, "चिकित्सकों ने कहा है कि अगले पांच से सात दिनों तक कुबिका की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। उनके पैर और हाथ की स्थिति नहीं सुधरी तो एक बार फिर ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल चिकित्सक उनका हाथ बचाने का प्रयास कर रहे हैं।"

पोलैंड की सबसे चर्चित खेल हस्तियों में से एक कुबिका ने वर्ष 2008 में बीएमडब्ल्यू साउबर टीम के साथ कनाडा ग्रां पी रेस जीती थी। वह 13 मार्च से शुरू हो रहे नए एफ-1 सत्र के लिए हाल ही में स्पेन के शहर वेलेंसिया में आयोजित परीक्षण सत्र में हिस्सा लेकर लौटे थे।

टीम प्रबंधन ने कहा है कि कुबिका के 13 मार्च तक फिट होने की संभावना बहुत कम है, लिहाजा टीम के तीसरे चालक ब्राजील के ब्रूनो सेन्ना और फ्रांस के रोमेन ग्रॉसजीन को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, February 7, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+