Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूएस ओपन 2016: वावरिंका ने जोकोविच को किया निराश, जीता ग्रैंड स्लैम खिताब

न्यूयार्क। स्विटजरलैंड के खिलाड़ी स्टेन वावरिंका ने यूएस ओपन 2016 में ग्रैंड स्लैम का पुरुष एकल खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में दुनिया के नंबर एक सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हरा दिया।

दुनिया के तीसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका ने नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के साथ हुए कड़े मुकाबले में बड़ा उलटफेर कर दिया।

वावरिंका ने जोकोविच को लगभग चार घंटे तक चले इस मैच में चार सेटों में 6-7, 6-4, 7-5, 6-3 से मात देकर यूएस ओपन का ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के उनके सपने पर पानी फेर दिया।

पहले भी उलटफेर कर चुके हैं वावरिंका

स्टेन वावरिंका इससे पहले 2014 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2015 में फ्रेंच ओपन के चैंपियन रह चुके हैं। यूएस ओपन में वावरिंका को तीसरी रैंकिंग मिली थी। जब उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन जीता था तब उनकी रैंकिंग 8 थी।

इसलिए यूएस ओपन 2016 के फाइनल मैच में 3 रैंक लेकर जब वावरिंका मैदान में नंबर 1 खिलाड़ी जोकोविच के खिलाफ उतरे तो कुछ लोग बड़े उलटफेर की भविष्यवाणी पहले कर चुके थे। आखिरकार वावरिंका ने यह कमाल कर दिखाया।

यूएस ओपन जीतकर मिला तीसरा ग्रैंड स्लैम

स्टेन अब तक एक ऑस्ट्रेलियन और एक फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं। यूएस ओपन में मिली जीत के साथ उनके खाते में अब तीन ग्रैंड स्लैम खिताब आ चुके हैं। स्टेन सिर्फ विंबलडन नहीं जीत पाए हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+