ओलंपिक: जिन पर लुटाए करोड़ों रुपए वो घर लौटे खाली हाथ
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारतीय एथलिटों का निराशाजनक प्रदर्शन का मुद्दा हाल ही में काफी सुर्खियां बटोर चुका है लेकिन अब रियो में भारतीय खिलाड़ियों के खर्चों के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वो चौंकाने वाले हैं।
Pics: सिंधु, साक्षी, दीपा और जीतू को मिला 'राजीव गांधी खेल रत्न' पुरस्कार
आपको बता दें कि सरकार ने टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप्स) स्कीम के तहत एथलीट्स को चुना था और इन पर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। टॉप्स के आंकड़ों के मुताबिक खिलाडि़यों ने मनमाने ढंग से पैसों की मांग की थी और वो पूरी भी की गई जबकि इसके बदले में खिलाड़ियों का प्रदर्शन रियो में औसत से भी बेकार रहा है।
विजय गोयल ने सिंधु-साक्षी को बताया गोल्ड मेडलिस्ट, ट्विटर पर उड़ी खिल्ली
इन आंकड़ों की खास बात ये हैं रियो में जिन सितारों ने भारतीय तिरंगे को बुलंद किया यानि कि साक्षी मलिक, पीवी सिंधु और दीपा करमाकर के खर्चें उन खिलाड़ियों की तुलना में काफी कम हैं जिन्होंने रियो में काफी खराब प्रदर्शन किया है। कुछ खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं जिन्होंने लाखों रूपये खर्च भी किये और अपने परिवार वालों को कोच की जगह रियो ले गये जिसमें सानिया मिर्जा और गोल्फर अदिति अशोक भी शामिल है। सानिया अपने साथ अपनी मां और अदिति अपने पिता को रियो लेकर गईं थीं।
सिंधु, साक्षी और दीपा को भारत रत्न सचिन ने गिफ्ट कीं BMW कार
तस्वीरों के माध्यम से समझाते हैं हम आपको टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप्स) स्कीम के खर्चे की रिपोर्ट..

सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु
-खर्च सिर्फ 44 लाख
-कोच भारतीय (गोपीचंद)
-प्रदर्शन बेहतरीन

कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक
-खर्च सिर्फ 12 लाख
-कोच भारतीय
-प्रदर्शन बेहतरीन

जिमनास्ट दीपा करमाकर
-खर्च मात्र दो लाख
-कोच भारतीय
-प्रदर्शन बेहतरीन

चौंकाने वाले आंकड़े
-सायना नेहवाल
-अपने लिए 1 करोड़ रूपये
-कोच विमल कुमार को एक लाख रुपये मासिक वेतन
-प्रदर्शन निराशाजनक

चौंकाने वाले आंकड़े
-डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा
-एक करोड़ से अधिक खर्च
-निराशा जनक प्रदर्शन

चौंकाने वाले आंकड़े
-सानिया मिर्जा-प्रार्थना थोंबरे
-खर्च 60 लाख रूपये
-निराशा जनक प्रदर्शन

चौंकाने वाले आंकड़े
-शूटर हीना सिद्धू को मिले 1 करोड़
-पति को बनाया कोच
-निराशा जनक प्रदर्शन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications