जापान ओपन के क्‍वार्टर में सानिया

ओसाका (जापान)। भारत की वरीयता प्राप्‍त टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान ओपन के क्‍वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। सानिया ने मंगलवार को यूक्रेन की विक्टोरिया कुतूजोवा को हराया।

दूसरे राउंड के मुकाबले में सानिया ने एक घंटा, 23 मिनट में कुतूजोवा को 6-4, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। क्‍वार्टरफाइनल में सानिया का मुकाबला दूसरी वरीयता मारियन बार्तोली से होगा।

पढ़ें- टेनिस की अन्‍य खबरें

मैच के दौरान दोनों खिलाड़ी सर्विस के लिए जूझती रहीं। दोनों ने पहले सेट में पांच डबल फॉल्ट किए, लेकिन सानिया ब्रेक पॉइंट हासिल करके 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी और इसे पहले सेट के अंत तक बरकरार रखा। दूसरे सेट में सानिया ने तीन ब्रेक पॉइंट बचाए और कुतूजोवा को इस सेट में भी रौंद डाला।

Story first published: Thursday, October 15, 2009, 11:15 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+