स्ट्रॉस थे 'क्रिकेट ऑफ द ईयर' बनने के हकदार : फ्लावर
उल्लेखनीय है कि जॉनसन और स्ट्रॉस दोनों ही इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे। आखिर में साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का तमगा जॉनसन को मिला।
आईसीसी ने इन पुरस्कारों के लिए जिस अवधि के बीच के प्रदर्शन को आधार बनाया था उस दौरान इन दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया था। इस दौरान अगर स्ट्रॉस ने छह टेस्ट शतक जड़े तो जॉनसन ने टेस्ट मैचों में 80 विकेट लिए। एशेज के दौरान जॉनसन को जरूर संघर्ष करना पड़ा था।
ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक फ्लावर ने कहा, "स्ट्रॉस इस पुरस्कार के हकदार थे। वह एक बेहतरीन कप्तान हैं और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है।"
गौरतलब है कि जॉनसन के अलावा भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को साल का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी और गौतम गंभीर को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications