नाकामी के बाद तन्हा हो गए थे कुक
कुक ने सिडनी में जारी श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुधवार को पहली पारी में शानदार 189 रन बनाए।
कुक इस टेस्ट श्रृंखला में अब तक मैदान पर कुल 2,171 मिनट बिता चुके हैं। उन्होंने इस दौरान एक दोहरा शतक सहित तीन शतक लगाए हैं। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।
कुक का कहना है कि पिछले साल वह रन बनाने में असफल रहे थे जिसकी वजह से वह खुद को तन्हा महसूस कर रहे थे।
समाचार पत्र 'द डेली मेल' ने कुक के हवाले से लिखा, "मैं पिछले साल रन नहीं बना पा रहा था और इस दौरान तन्हा हो गया था।"
अपने आप को फिट रखने के बारे में कुक ने कहा कि उन्होंने इसके लिए जिम का सहारा लिया।
कुक ने कहा, "मैंने जिम में काफी मेहनत की। मैं खुशकिस्मत रहा कि मैं अपनी फॉर्म को जल्दी हासिल कर लिया। मैंने अपनी तकनीक पर बहुत काम किया।"
कुक एशेज श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले, इंग्लैंड के खिलाड़ी वाली हेमंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1928-29 में 905 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications